Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेजी पर है। जोधपुर जिले में भी कोरोना अब फिर से बढऩे लगा है। रोजाना सौ पार कोरोना संक्रमित मिल रहे है। पुलिस की तरफ से इसको लेकर अब सख्ती बरती जा रही है। सोमवार की सुबह कमिश्ररेट की मथानिया पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च निकाला और बाजारों का भ्रमण किया। बिना मास्क व सोशल डिस्टेंट का पालना नहीं करने वालों पर भी सख्ती बरती।

मथानिया थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों में जागरूकता लाई जा रही है। विशेष रूप से सख्ती भी बरती जा रही है। सोमवार को उनके नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने मथानिया क हरिओम मार्केट, तिंवरी तिराहा, मथानिया बाइपास सहित कई अन्य क्षेत्रों में रूट मार्च किया। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया और मास्क पहनने के साथ दो गज दूरी पालना को भी समझाया गया।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026