Doordrishti News Logo

आपदा में अवसर ढूंढती कांग्रेस- पालीवाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आपदा में अवसर ढूंढती कांग्रेस-पालीवाल।केंद्र सरकार व राज्य सरकार ने गैस की किल्लत को लेकर हर सम्भव उपाय किये हैं एवं किसी प्रकार की समस्या देश व प्रदेश के नागरिकों को न हो इस पर केंद्र व राज्य सरकार संवेदनशील है।

जोधपुर सांसद व केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर बहुत विस्तार से कांग्रेस द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को दर्शाया है किन्तु कांग्रेस शहर में भ्रम फैलाने से बाज नहीं आ रही है। जोधपुर में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किये गए प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए जोधपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने इसे कांग्रेस का राजनैतिक प्रोपागेण्डा मात्र बताया और कहा है कि कांग्रेस का चरित्र ही आपदा में अवसर ढूंढने का है।

एनएसएस शिविर में सीपीआर प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो परिदृश्य उभर कर आया है अगर उससे देश में कोई समस्या उपजती है तो कांग्रेस को देश की समस्याओं के निदान में साथ रह कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए किन्तु कांग्रेस इसके विपरीत देश में गैस की किल्लत और महंगाई के नाम पर भ्रम फैला कर देश को अस्थिर करने का मन्सूबा बना रही है जिसे जनता समझती है।

मीडिया प्रभारी डॉ.अजय त्रिवेदी ने कहा है कि जोधपुर कांग्रेस का यह जनसमर्थन विहीन प्रदर्शन सिर्फ वोटों की राजनीति का तुच्छ प्रयास है। उन्होंने इस प्रदर्शन को दिखावा बताते हुए जोधपुर कांग्रेस के इस अनर्गल प्रलाप की निंदा की है।