Doordrishti News Logo

जोधपुर, नगर निगम कांग्रेस पार्षद दल की एक बैठक शहर विधायक मनीषा पंवार व निगम दक्षिण के प्रतिपक्ष नेता गणपत सिंह चौहान के सान्निध्य में रखी गई। बैठक में नगर निगम में व्याप्त अव्यवस्थाओं और अपने-अपने वार्ड की समस्याओं के सन्दर्भ में विचार व्यक्त किए गए। निर्णय लिया गया कि नगर निगम दक्षिण में लम्बे समय से जन्म व मृत्यु प्रमाण-पत्र के सन्दर्भ में जो अव्यवस्था फैली हुई हैं, उसको सुचारू रूप से सही किया जाए। नगर निगम दक्षिण में सफाई कर्मचारियों व अधिकारियों को सभी वार्डों में बराबर संख्या में नियुक्त किया जाए। इसके लिए दक्षिण की महापौर वनिता सेठ को ज्ञापन सौंपकर गुरुवार को दोपहर दो घण्टे निगम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा गैस की कीमती में हो रही लगतार वृद्धि से आमजन पर महंगाई की मार के संबंध में केंद्र सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर, प्रीतम शर्मा, लियाकत अली रंगरेज, पार्षद कुश गहलोत, प्रकाश जैन, ललित गहलोत, योगेश गहलोत, सरिता बरवड़ आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। अन्त में गणपत सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026

राजस्थान बालक वर्ग ने स्वर्ण व बालिकाओं ने जीता कांस्य पदक

January 13, 2026

रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन की नववर्ष डायरी का विमोचन

January 13, 2026