Doordrishti News Logo

आईपीएस जोस मोहन का किया अभिनंदन

जोधपुर पुलिस कमिश्नर रहे जोस मोहन सीआईएसएफ में आईजी के पोस्ट पर नियुक्त हुए हैं

जोधपुर,सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसाइटी की टीम ने अध्यक्ष विमला गट्टानी के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और जोधपुर के पुलिस कमिश्नर रहे जोस मोहन का जोधपुर में दी गई उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए निवास पर अभिनंदन किया।

सोसाइटी की संयुक्त सचिव शीतल कंवर ने बताया कि पौने दो साल तक जोधपुर में पुलिस कमिश्नर के रूप में सेवाएं देते हुए जोस मोहन के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ संगठित अपराध खोलने में बड़ी कामयाबी मिलने से शांति और सौहार्द का वातावरण बना है लिहाजा जोधपुर से उनका पदस्थापन केंद्र में होने पर सत्यमेवजयते सिटीजन सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी के नेतृत्व में टीम सदस्य प्रवीण मेढ़, ललित सुराणा,अरविंद कच्छवाहा, दीपक गहलोत,डॉक्टर रेखा धनकानी,अमृता एस दूदिया,अजीत सिंह राठौड़, अश्विनीदास,अभिषेक भूतड़ा, तुषार कंवर व समाज सेवी अर्पित मोदी ने जोस मोहन का अभिनंदन किया।

आईपीएस जोस मोहन का किया अभिनंदन

उनके द्वारा दी गई उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।सीआईएसफ में आईजी के रूप में नियुक्त हुए जोस मोहन ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, जोधपुर का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा, सभी तरह से उन्हें बहुत मानसम्मान मिला और पूरी निष्ठा के साथ पुलिस टीम के साथ मिलकर कई तरह के नवाचार करने के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम, अंकुश और अधिक से अधिक सीसीटीवी लगाने जैसे कार्यों में सफलता मिली।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: