परेशानी में आमजन,सरकार के मंत्री विधायक राहुल गांधी के साथ लगा रहे ठुमके-भाजपा

  • गली-गली घूम रहा भाजपा का जन आक्रोश रथ
  • भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार की विफलताओं के पत्रक बांट रहे

जोधपुर,प्रदेश की नकारा निकम्मी सरकार के मंत्री,विधायक और खुद मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री राहुल गांधी की यात्रा में आने वाले लोगों की मिजाजपुर्सी में व्यस्त हैं जबकि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो रही है। अपराधी गैंगवार कर आमजन को खौफ का खुला नाच नचा रहे हैं जबकि प्रदेश के मुखिया राहुल के साथ मंच ठुमके लगाकर प्रदेश को पूरे देश में शर्मसार कर रहे हैं। यह आरोप भाजपा जनाक्रोश यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने लगाए।

उन्होंने ऐसी भ्रष्टाचार में डूबी निठ्ठली सरकार को उखाड़ने के आव्हान के साथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रथों के साथ गली-गली घूमकर कांग्रेस सरकार की पोल खोली और सरकार की विफलताों से आमजन को रूबरू कराया। भाजपा की जन आक्रोश यात्रा आज सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र और सूरसागर क्षेत्र में रही। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रथ यात्रा में भाग लिया।

ये भी पढ़ें- अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारियों का प्रदर्शन,कामकाज ठप

common-people-in-trouble-government-ministers-are-dancing-with-mla-rahul-gandhi-bjp

जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जन आक्रोश रथ आज सूरसागर एवं सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में दिनभर रहे। इस दौरान जन आक्रोश यात्रा के जिला संयोजक नाथूसिंह राठौड़,सह संयोजक लक्ष्मी नारायण सोलंकी,सरदारपुरा विधान सभा संयोजक भंवरलाल दैय्या, सूरसागर संयोजक महेन्द्र तंवर, सह संयोजक नरेन्द्र फितानी सहित मण्डल अध्यक्ष,मण्डल प्रभारी ने जन आक्रोश यात्रा को संबोधित किया और राज्य सरकार की जमकर खिंचाई की। भाजपा नेताओं ने जन आक्रोश सभाओं में कहा कि राज्य सरकार के मंत्री विधायक राहुल की मिजाजपुर्सी में लगे हैं, जबकि प्रदेश की जनता त्राहीमाम कर रही हैं मुख्यमंत्री के सामने टकटकी लगाकर देख रही है।
मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र

ये भी पढ़ें- प्रोबेशनर प्रशिक्षणार्थी के रूप में 10 पटवारियों की नियुक्ति के आदेश जारी

सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा रथ

मण्डल अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह, सुरेश भाटी सहित प्रमुख नेताओं के साथ यह जन आक्रोश रथ लाल मैदान स्थित बालाजी के मंदिर के पास से रवाना हुई। भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शामिल हुए और राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलताएं आमजन को बताई। इसी क्रम में रातानाड़ा स्थित शिव मन्दिर से सब्जी मण्डी तक कार्यक्रम के जिला संयोजक नाथूसिंह राठौड़, शहर विधानसभा संयोजक राजेन्द्र कुमार बोहरा,सहसंयोजक संजय चंदीरमानी,रफीक लौहार,पार्षद अशोक भाटी,दीपक कण्डारा,लक्ष्मी भाटी,मुकेश बोराणा,कैलाश भाटी ने संयुक्त रूप से राजस्थान की कांग्रेस सरकार का काला चिट्टा के पेम्पलेट बांटे।

सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में दूसरे दिन की यात्रा को राईकाबाग मंडल से आरम्भ किया गया यह यात्रा रथ सायंकाल पावटा बी रोड स्थित हनवंत छात्रावास से लक्ष्मी नगर शक्ति नगर होते हुए बीजेएस चौराहे पर समापन किया। जन आक्रोश रथ को सरदारपुरा संयोजक भंवरलाल दैया ने हरी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान जन आक्रोश यात्रा सरदारपुरा संयोजक भंवरलाल दैया,मण्डल अध्यक्ष राईकाबाग मण्डल के अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह शेखावत,पावटा मंडल महामंदिर मंडल अध्यक्ष मनीष परिहार,रवीन्द्र परिहार पार्षद जन आक्रोश यात्रा मीडिया प्रमुख, सिध्दार्थ चारण, यात्रा वाहन प्रमुख अनिल वैष्णव,अतिथि प्रमुख कैलाश गोड़, स्वच्छता प्रमुख भवानी सिंह जोधा, महिला संयोजाक कोमल चोपड़ा, एडवांस व्यवस्था टीम भीमराज राकेचा,चन्द्रा सोलंकी,सोशल मीडिया लक्षमण भाटी, प्रमुख प्रचार प्रसार प्रमुख अदित्या गहलोत आदि सैंकड़ों कार्यकता भारी संख्या में मोजूद थे।

ये भी पढ़ें- परिवार बाहर गया,चोर डेढ़ लाख की नगदी और जेवर चुरा ले गए

सूरसागर विधानसभा क्षेत्र

सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में रथ यात्रा के तृतीय दिवस को मसूरिया मंडल से आरंभ किया गया। यह रथ मिल्कमैन कॉलोनी, महादेव मंदिर,पाल रोड से आरंभ होकर शोभावतों की ढाणी, गुलाब नगर,डर्बी एम्स रोड,खेमे का कुआं से केशव नगर मंछापूर्ण बालाजी आकर समापन हुआ। जन आक्रोश यात्रा मीडिया प्रमुख मनोज थानवी ने बताया कि जन आक्रोश रथ को सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, जिला संयोजक नाथूसिंह राठौड़ व विधानसभा प्रभारी जीवन सिंह, सहसंयोजक लक्ष्मीनारायण सोलंकी ने हरी झंडी दिखा रवाना किया व पूरे यात्रा मार्ग मे आमजन से रुबरु होते हुए साथ थे।

विधानसभा संयोजक महेंद्र तंवर व सहसंयोजक नरेंद्र फितानी मौजूद थे। इस यात्रा में कमलेश पुरोहित,श्याम सुन्दर गौड़, हेमंत जान्यानी,ईंद्रा राजपुरोहित, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गोयल, उषा सोतवाल,मुन्नी जांगिड़,शमा बेन, प्रेरणा त्रिवेदी,पार्षद घनश्याम भाटी, अनिल गट्टानी,दीपक माथुर,सुरेश मेघवाल,हनवंत सिंह पंवार, अंकित पुरोहित,शैलेष सत्यानी,विमला गहलोत,सुशीला मकवाना, सुनिता सोनगरा,कैलाश मूथा,सुनिल संभवानी,राकेश भूतड़ा,गोविंद परिहार,देवेंद्र गहलोत,अब्दुल नईम सिलावट,चक्रेश मेहता,हरीश गांधी आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता दुपहिया व चारपहिया वाहनों पर रथ यात्रा के साथ भारत माता की जय का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रह थे। विभिन्न स्थानों पर आमजन ने यात्रा का पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews