Doordrishti News Logo

आम आदमी को बजट से हुई निराशा-सोनी

जोधपुर, भाजपा पाली विधानसभा प्रभारी शिव कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान विधानसभा में पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज का बजट जाती हुई सरकार के आंकड़ों व थोथी घोषणाओं का बजट है। जो धरातल पर नहीं उतरेगा तथा आज के इस बजट से आम आदमी, बेरोजगार, किसान, व्यापारियों को निराशा हुई है।

उन्होंने बताया कि इस बजट से व्यापारियों को कोरोना काल में हुये नुकसान की भरपाई के लिए विशेष पैकेज व पेट्रोल और डीजल पर राज्य सरकार अपने वेट मे से कमी की उम्मीद थी। बजट वही होता है जैसे आम आदमी को महंगाई से राहत मिले, आज के बजट से आम आदमी को किसी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी बल्कि इस बजट से महंगाई बढ़ेगी जिसकी मार गरीबों पर पड़ेगी।

-शिव कुमार सोनी
भाजपा पाली विधानसभा प्रभारी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: