भूमि चिन्हिकरण के लिए उम्मेद उद्यान का कलेक्टर ने किया अवलोकन
- सुमेर सार्वजनिक पुस्तकालय भवन
- बाल पुस्तकालय की व्यवस्था देखी
जोधपुर, मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत सुमेर पुस्तकालय के नए भवन के भूमि चिन्हिकरण के लिए जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने शनिवार को उम्मेद उद्यान का अवलोकन किया।
जिला कलेक्टर ने उम्मेद उद्यान में अधीक्षक आवास सहित अनेक स्थानों का अवलोकन किया व अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उपयुक्त भूमि का चयन किया जाए।

बाल पुस्तकालय का अवलोकन
जिला कलेक्टर ने उम्मेद उद्यान में संचालित बाल पुस्तकालय की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने वहां के प्रभारी को पाठक संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए व आने वाली बाल पत्रिकाओं के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त राजेंद्र सिंह कविया,अतिरिक्त आयोग बजरंग सिंह,आर्किटेक्चर अनु मृदुल, अधीक्षण अभियंता पीएस तंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

