Doordrishti News Logo

जोधपुर, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब प्रदेश के मौसम में फिर परिवर्तन नजर आने लगा है। रात से ही ठंडी हवाओं को जोर बना हुआ है। सूर्यनगरी सहित मारवाड़ में आज सुबह से ही बादलों को डेरा जमा है। बादलों की ओट में सूर्यदेव की लुकाछिपी चल रही है। आज पर्याप्त धूप नहीं निकलने से लोगों को कुछ ठंडक महसूस हुई। दिनचर्या में कुछ बदलाव आ गया। तापमान भी गिरकर 12 डिग्री पहुंच गया है। सुबह व रात के तापमान में आगामी दिनों में और गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में ठंड बढऩे के आसार बताए हैं। दस दिन बाद आज ग्यारहवें दिन सूरज बादलों की ओट में छुपा रहा जिससे रात के तापमान के साथ दिन का तापमान भी गिर गया। सवेरे करीब साढ़े नौ बजे सूरज के दीदार हुए। बादलों के छंटते ही सर्दी बढऩे की उम्मीद है। नये बने पश्चिमी विक्षोभ का असर आज जोधपुर सहित पूरे मारवाड़ अंचल में देखने को मिला। दिसंबर माह की शुरुआत से ही दिन में तेज धूप का सामना करना पड़ा। सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी से गर्मी के तेवर कुछ ढीले पड़ गए। लोग आज एक बार फिर गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। अब हवाओं का रुख बदलने के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है। उत्तरी भारत से पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिन में समाप्त हो जाएगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछेक हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और छींटे गिरने की संभावना भी व्यक्त की है।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026