बालकों को कराया बालश्रम से मुक्त, केस दर्ज
वर्कशॉप और स्क्रेप गोदाम पर पुलिस की रेड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बालकों को कराया बालश्रम से मुक्त,केस दर्ज।कमिश्ररेट में प्रतापनगर सदर और बासनी एरिया में पुलिस ने बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त करवा कर संचालकों के खिलाफ जेजे एक्ट में प्रकरण बनाया।
प्रतापनगर सदर पुलिस थाने के एसआई देवाराम को मुखबिरी जानकारी मिली कि बोम्बे मोटर के पास में एक वर्कशॉप में बच्चों से इंजन-कलपुर्जों की साफ सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने वर्कशॉप पर रेड दी और बालकों को श्रम से मुक्त कराया।
बच्चों से केमिकल से इंजन और कलपुर्जे धुलाए जा रहे थे। संचालक शहजाद के खिलाफ जेजे एक्ट में प्रकरण बनाया गया।
सड़क हादसों में घायल दो की मौत
दूसरी तरफ बासनी पुलिस ने भरमी पेट्रोल पंप के सामने एक स्क्रेप गोदाम पर रेड दी। वहां पर बच्चों को काम लिया जा रहा था। इस पर कबीर नगर चांदभाई के खिलाफ जेजे एक्ट में प्रकरण बनाया गया। गोदाम पर एएसआई पप्पाराम ने रेड दी।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

