सर्विस सेंटर पर कार्य करते बाल श्रमिक को कराया मुक्त
जोधपुर(डीडीन्यूज),सर्विस सेंटर पर कार्य करते बाल श्रमिक को कराया मुक्त। शहर के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र रूपावतों का बास में एक सर्विस सेंटर पर बाल श्रमिक को पुलिस ने मुक्त करवा चाइल्ड हैल्प लाइन के सुुपुर्द किया। सर्विस सेंटर संचालक के खिलाफ जेजे एक्ट में प्रकरण बनाया गया।
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान
थाने के एसआई कैलाश पंचारिया को सूचना मिली कि रूपावतों का बास में जय अंबे सर्विस सेंटर पर बालश्रम करवाया जा रहा है। इस पर वे मय जाब्ते के वहां पहुंचे। जहां पर एक बालक को बालश्रम करते पाए जाने पर उसे मुक्त कराया और संचालक भियाली बेरा मंडोर निवासी ललित माली के खिलाफ जेजे एक्ट में रिपोर्ट दी। बालक को बाद में चाइल्ड हैल्प लाइन के सुपुर्द कर सुधार गृह भिजवाया गया।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

