Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर आएंगे

  • नेशनल यूथ कॉन्क्लेव के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे
  • प्रदेश में नवीन 642 इन्दिरा रसोइयों का करेंगे शुभारंभ
  • बरकतुल्ला खाँ स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे

जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार 18 सितम्बर को जोधपुर के एक दिवसीय दौरे में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को विशेष विमान से प्रातः 10.30 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने के उपरान्त प्रातः 11 बजे डाली बाई चौराहा स्थित अमृतम पैलेस में जैन इन्टरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री मध्याह्न 12 बजे सोजती गेट स्थित पुराना नगर निगम आफिस में प्रदेश में नवीन 642 इन्दिरा रसोइयों के शुभारंभ समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके उपरान्त दोपहर 1 बजे से अपराह्न 3 बजे तक का समय रिजर्व रहेगा।

मुख्यमंत्री अपराह्न 3.30 बजे बरकतुल्ला खां स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान विधानसभाध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी करेंगे। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री शान्ति धारीवाल, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत एवं शहर विधायक मनीषा पंवार विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके उपरान्त शाम 6 बजे विशेष विमान द्वारा जोधपुर से प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर व्यापक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026