Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में तीसरी पोल में एक व्यक्ति की दुकान की छत पर रात्रि को किसी शख्स ने केमिकल डालकर आग लगा दी। इस पर पीडि़त ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है।

महांदिर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर पावटा सी रोड पर स्थित दूध भंडार के संचालक विमलेश पुत्र मनोहलाल घांची ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी दुकान की छत पर रात्रि को एक शख्स ने दुकान को क्षति पहुंचाने की नीयत से छत पर ज्वलनशील केमिकल कर डालकर आग लगा दी। इसमें विमलेश नाम के शख्स पर संदेह जताया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बंद मकान में चोरों ने लगाई सेंध

जोधपुर, महामंदिर तीसरी पोल के बाहर एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर जेवर और नगदी ले गए। चोरी गए माल का ब्यौरा अभी पुलिस को नहीं दिया गया है।
महामंदिर पुलिस के अनुसार महावीर नगर गली नम्बर 1 तीसरी पोल के बाहर रहने वाले ललित पुत्र जेठमल राठी ने यह रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने उसके घर में सैंधमारी करके कीमती सामान चुराकर ले गए। महामंदिर पुलिस थाने के एएसआई देवाराम इसकी जांच कर रहे है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026