Doordrishti News Logo

जैसलमेर से चलने वाली तीन ट्रेनों के रवानगी समय में बदलाव

  • रेल प्रशासन ने किया आंशिक बदलाव
  • आरक्षित टिकट धारकों को रखना होगा ध्यान
  • लीलण,रानीखेत और जैसलमेर-बांद्रा ट्रेन का समय परिवर्तन

जोधपुर,रेल प्रशासन द्वारा जैसलमेर से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों के जैसलमेर से रवानगी के समय में आंशिक बदलाव किया जाएगा। डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पोकरण रेलवे स्टेशन पर ठहराव के पश्चात तीन रेल सेवाओं 12467,जैसलमेर-जयपुर,15013,जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस व 22932, जैसलमेर-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेनें अब जैसलमेर से अपने निर्धारित समय से 15 मिनट से सवा घंटे पहले रवाना हुआ करेंगी।

ये भी पढ़ें- खाटूश्याम जी तक अब सीधी रेल कनेक्टिविटी

उन्होंने बताया कि रेल सेवा 12467, जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस जैसलमेर से अपने निर्धारित समय रात्रि 1.40 बजे की जगह 00.25 बजे,रेल सेवा 15013,जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस सुबह तीन की जगह 2.40 बजे व रेल सेवा 22932, जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट शाम 6.45 की जगह 5.40 बजे रवाना होगी। इस प्रारूप को शीघ्र अमल में लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- रेलवे स्टाफ की सजगता से ट्रेन में 5 किलो लावारिस डोडा बरामद

उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों का केवल जैसलमेर से रवानगी के समय में परिवर्तन किया जाएगा जबकि अन्य स्टेशनों पर पहुंचने और रवानगी का समय और ठहराव पूर्ववत रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपनी यात्रा आरंभ करने से पहले उचित माध्यमों अथवा 139 और रेलवे वेब साइट से ट्रेनों के परिवर्तित संचालन समय की इंक्वायरी करने का अनुरोध करते हुए ट्रेन की रवानगी से आधा घंटा पहले रेलवे स्टेशन पहुंचने का अनुरोध किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026