Doordrishti News Logo

गरीबों को भोजन करवाकर मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन

जोधपुर, राज्य के पूर्व उपमुख्य मंत्री कांग्रेसी नेता सचिन पायलट का जन्मदिन बुधवार को उनके समर्थकों द्वारा पूरे राज्य के साथ शहर के कई इलाकों में मनाया जा रहा है। शहर के सिवांची गेट में यह सेवा के रूप में मनाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवांची गेट स्थित मां अन्नपूर्णा सेवा समिति की ओर से सचिन पायलट के जन्मदिन पर असहाय व गरीब लोगों को भोजन करवाया गया।

पायलट समर्थक उम्मेद चौधरी ने बताया कि राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जन जन के युवा नेता हैं वह हर समय गरीब असहाय की मदद करते हैं उनके 45 वें जन्म दिवस पर आज जोधपुर के मां अन्नपूर्णा सेवा समिति में  असहाय और जरूरतमंद को भोजन करवाया गया व पायलट के दीर्घायु की कामना की गई। इस आयोजन में उम्मेद चौधरी,मोहन कृष्ण पुरोहित,लोकेश शर्मा, नईम खान के साथ पायलट समर्थक मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: