Doordrishti News Logo

गौ सेवा कर मनाया जन्मदिन

जोधपुर,भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के द्वारा आज गुलाब गौशाला में गायों के लिए हरा चारा,लापसी,सोगरे तथा पक्षियों के लिए दाना पानी देकर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हरी माहेश्वरी ने अपने पौत्र पौत्री के जन्म दिन पर सेवा की। हरि माहेश्वरी ने बताया कि बच्चों का जन्मदिन गुलाब गौशाला में ही मनाने से उनमें पशु पक्षियों के प्रति प्रेम भावना का संस्कार बनता है। उन्होंने इस सेवा कार्य के निमित्त 11 हजार रुपए की राशि का चेक गौशाला के पदाधिकारियों को सौंपा।

इसे भी पढ़िए- कमिश्ररेट और रेंज में भी बदले गए वृताधिकारी

सेवा के इस कार्य में परिषद के सदस्य,अध्यक्ष अर्चना बिरला,सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा,ज्योति प्रकाश अरोड़ा,ओमप्रकाश माहेश्वरी तथा परिवार के सदस्य,जोरावर मल, शिव रतन मानधना,गिरीश चितलान्गीया, अश्वनी शाह,जय किशन,महेंद्र गग्गड़ आदि उपस्थित थे। गौशाला के उपाध्यक्ष डॉ मदन मोहन भट्टड़ ने बताया कि भारत विकास परिषद के सदस्यों की तरफ से समय-समय पर गौशाला में गायों की सेवा की जाती रही है तथा उन्होंने गौशाला के बारे में कई जानकारी दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ नई एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026