Doordrishti News Logo

ऑटो मोबाइल शोरूम में गार्ड की उपस्थिति में नगदी दस्तावेज चोरी

जोधपुर,बासनी औद्योगिक क्षेत्र हेवी इंडस्ट्रीज में गुजरी रात एक ऑटो मोबाइल शो रूम में चोरी हो गई। गार्ड सो रहा था तब दो तीन युवक उसमें घुसे और वहां से कुछ नगदी के साथ जरूरी दस्तावेज चोरी कर गए। इस बारे में बासनी थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

ये भी पढ़ें- विद्यालय का परिवर्तित समय 18 जनवरी तक रहेगा जारी

थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 8 निवासी संदीप नायर पुत्र केटी नायर ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बासनी हेवी इंस्डस्ट्रीज में एमजी शोरूम है। यहां पर रात को गार्ड तैनात रहता है। 12-13 जनवरी की रात को अज्ञात चोरों ने वहां सेंध लगाकर कुछ नगदी के साथ जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि गार्ड वक्त घटना सो रहा था। अंदेशा है कि दो तीन युवक शोरूम में घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज चेक कर पता लगाया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed