जेजे एक्ट में केस दर्ज,जेल भेजा
जोधपुर,शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना क्षेत्र में जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर के सामने अपनी छह साल की बेटी से भीख मंगवा रही महिला को पुलिस ने जेजे एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवाया गया। बच्ची के पास से 120 रुपए भी पुलिस ने बरामद किए है।
ये भी पढ़ें- बालोतरा के बालक का वैन मेें सवार बदमाशों ने अपहरण कर ट्रेन में बैठाया
प्रतापनगर थाने के एसआई प्रहलाद मीणा ने बताया कि मानव तस्करी यूनिट पश्चिम के प्रभारी हुकमाराम ने जूनाखेड़ा पति मंदिर के सामने एक बच्ची को भिक्षावृति करते पाया। तब बच्ची से मां आदि का नाम पूछा गया। इस पर पुलिस ने बाद में उसकी मां मसूरिया नट बस्ती की रहने वाली मनफूल को जेजे एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। एसआई प्रहलाद मीणा ने बताया कि जेजे एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया। बच्ची को चाइल्ड हैल्प लाइन के सुपुर्द करने के बाद उसकी मां को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

