Doordrishti News Logo

रंजिश में सिर में चाबी घुसेड़ कर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र महावतों की मस्जिद के पास में एक युवक का रास्ता रोककर तीन अज्ञात शख्स ने मारपीट की। आशंका है कि हमला रंजिश में किया गया है। आरोपियों ने चाबी से हमला कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाई। आरंभिक जांच में बताया गया कि पीडि़त के खिलाफ भी पुलिस में केसबाजी हो रखी है। वह जेल भी जा चुका है। वह आरोपियों के नाम नही बता पा रहा। पुलिस अब घटना में आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सदर कोतवाली थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि बत्ता सागर जसवंत थड़े की घाटी निवासी गिरीश सिंधी पुत्र वासुदेव की तरफ से रिपोर्ट गई। इसमेें बताया कि वह कपड़े की दुकान पर कार्य करता है। वह महावतों की मस्जिद इलाके से निकल रहा था। तब तीन युवकों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और चाबी से हमला किया। चाबी के वार से उसके सिर में गहरी चोट लगी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि घटनाक्रम को सीसीटीवी फुटेज से देखा जा रहा है। पीडि़त के खिलाफ भी पहले से केसबाजी हो रखी है। वह जेल भी जा चुका है। संभावना है कि पूर्व में किसी से बनी रंजिश के चलते यह हमला किया गया है। हालांकि वह हमलवार अज्ञात बता रहा है। पुलिस इसको लेकर तस्दीक कर रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026