मार्टिन लूथर किंग जूनियर के जीवन दर्शन पर परिचर्चा

जोधपुर, गांधी स्टडी सर्कल द्वारा गांधी पखवाड़ा के अंतर्गत वेबीनार के माध्यम से मार्टिन लूथर किंग जूनियर के जीवन दर्शन पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। प्रारंभ में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सर्व धर्म प्रार्थना की गई। अशोक चौधरी ने मार्टिन लूथर किंग का जीवन परिचय देते हुए कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों पर चलते हुए अमेरिका में रंगभेद का विरोध किया तथा सत्याग्रही आंदोलन के माध्यम से अमेरिका की बसों में काले गोरे यात्रियों के लिए समान प्रावधान लागू कराया।

डॉ संतोष छापर ने कहा कि कि मार्टिन लूथर किंग ना केवल सत्याग्रही आंदोलनकारी थे बल्कि वे आध्यात्मिक व्यक्तित्व के धनी थे। दो चर्चाओं में उन्हें संत के रूप में मान्यता प्राप्त हुई थी, उन्होंने रंगभेद से पीड़ित जनता में आत्म बल का प्रसार किया। इस दौरान भंवरा राम, इकबाल, राधिका,अमन,मनीष कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भारतीय लोक शिक्षण मंच, जीएसडीपी स्टूडेंट्स एल्यूमिनी एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं की भागीदारी उत्साहवर्धक रही।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews