केयरगिवर्स आशा सोसायटी कार्यक्रम 2 मार्च को

  • मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर में होगा आयोजन
  • सोसायटी के एप की लॉचिंग की जाएगी
  • केयरगिवर्स का होगा सम्मान
  • सिंगिंग कॉम्पीटिशन का भी होगा आयोजन
  • प्रदेशभर के चिकित्सक लेंगे भाग

जोधपुर(डीडीन्यूज)। केयरगिवर्स आशा सोसायटी कार्यक्रम 2 मार्च को। केयरगिवर्स आशा सोसायटी की ओर से 2 मार्च को मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें सोसायटी के एप की लॉचिंग की जायेगी। साथ ही केयर स्कील सेंटर की स्थापना की जायेगी।

यह भी पढ़ें – एनएसयूआई राजस्थान का छात्रसंवाद 1 मार्च को

सोसायटी के संस्थापक डॉ अरविंद माथुर ने बताया कि 2019 में इसकी स्थापना की गई थी। इस अवसर पर केयरगिवर्स को सम्मानित भी किया जायेगा। डॉ आशीष व्यास और डॉ विवेक भारद्वाज ने बताया कि इस अवसर पर सिंगिंग कॉम्पीटिशन का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर के चिकित्सक भाग ले रहे हैं।

आयोजकों ने बताया कि इसके लिये 80 एंट्रीज मिली है। इनमेें से सेमीफाइनल के लिये 39 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। जो दो मार्च को अपनी परफॉर्मेंस देंगे। ये तीन केटेगरी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें चयनित तीन तीन प्रतिभागियों को फिनाले में परफोरमेंस देने का मौका मिलेगा।

केयरगिवर्स आशा सोसाइटी,जोधपुर स्थित एक गैर-लाभकारी संस्था है जो परिवारिक देखभालकर्ताओं को सशक्त बनाने और उनके योगदान को मान्यता देने के लिए कार्यरत है। यह संस्था शिक्षा,संसाधन और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से देखभाल कर्ताओं के लिए आवश्यक उपकरण और समर्थन प्रदान करती है।
देखभाल कर्ताओं के लिए एक डिजिटल मंच है,जिसमें डिमेंशिया देखभाल, मेडिकल आपातकाल प्रबंधन और वृद्ध देखभाल जैसे महत्वपूर्ण संसाधन उपलब्ध हैं।

केयरगिवर्स आशा सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.अरविंद माथुर ने ऐप के लॉन्च के बारे में बताते हुए कहा, “केयरआशा ऐप परिवारिक देखभालकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण टूल है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो देखभालकर्ताओं को आवश्यक जानकारी और सहायता प्रदान करता है, जिससे वे अधिक आत्मविश्वास के साथ देखभाल कर सकते हैं। यह ऐप देखभाल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026