गगाड़ी नहर मेें पानी पीने आया ऊंट बाहर नही निकल सका, जेसीबी से बचाई जान

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती गगाड़ी स्थित नहर पर शनिवार को एक ऊंट पानी पीने उतर गया। इसके बाद वह बाहर नहीं निकल सका। काफी देर तक नहर में दौड़ता रहा। ग्रामीणों को जानकारी मिली तो एक एनजीओ को बताया। इसके बाद करीब 2 घंटे की मशक्त के बाद जेसीबी की मदद से ऊंट को नहर से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को गगाड़ी गांव के पास राजीव गांधी लिफ्ट नहर में एक ऊंट पानी पीने उतरा था। तब वह नहर में गिर गया। इसकी जानकारी किसी ने हेल्पिंग हैंड ग्रुप के सदस्यों को दी। जोधपुर में जलापूर्ति करने वाली लिफ्ट नहर में सुबह लोगों ने एक ऊंट को बाहर निकलने का प्रयास करते देखा। इसके बाद कुछ लोग नहर किनारे एकत्र हो गए। उन्होंने रस्सी की सहायता से ऊंट को बाहर खींचने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। इसके बाद हेल्पिंग हैंड टीम के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे। इस टीम ने एक जेसीबी को मौके पर बुलाया। जेसीबी की सहायता से एक युवक पानी में उतरा और उसने बेल्ट से ऊंट को बांध दिया। बाद में जेसीबी की मदद से ऊंट को ऊपर उठा बाहर निकाल लिया और ऊंट की जान बच गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews