Doordrishti News Logo

कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर में की जनसुनवाई

आमजन की सुनी समस्याएं -अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जोधपुर,कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर में की जनसुनवाई।संसदीय कार्य,विधि विधिक कार्य,विधि परामर्शी एवं न्याय विभाग मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को अपने जोधपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में जनसुनवाई की।उन्होंने आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनते हुए त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – जुआ खेलते एक गिरफ्तार,40 हजार बरामद

जन सुनवाई में जोधपुर शहर,जोधपुर ग्रामीण क्षेत्रों तथा आस-पास के क्षेत्रों से आए लोगों ने पटेल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पटेल ने विभिन्न संगठनों, संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर जिले में सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा भी की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: