Doordrishti News Logo

कार और बस की टक्कर में सीए की दर्दनाक मौत

जोधपुर, जैसलमेर रोड बाईपास चौखा के आगे 12 मील के पास बुधवार की दोपहर में निजी बस व कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कार चालक सीए (चार्टर्ड एकाउंटेंट) की मौत हो गई। ,राजीव गांधी नगर पुलिस ने मृतक के बड़े पिता के पुत्र की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एएसआई सूरताराम ने बताया है कि केंद्रीय कारागृह के पीछे, जैन कॉलोनी रातानाडा निवासी 52 वर्षीय सीए किशोर कुमार रंगा पुत्र जुगल किशोर रंगा अपनी ब्रेजा कार में बालेसर से जोधपुर की तरफ आ रहे थे। दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच जब वे चौखा से आगे 12 मील के पास पहुंचे तो सामने से आ रही निजी बस से उनकी कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार चालक सीए किशोर कुमार रंगा की मौत हो गई। मृतक के बड़े पिता के पुत्र विक्रम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिय गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: