कंबल पहन कर आया, सरिया से उठाया शटर

जोधपुर, शहर के बनाड़ रोड स्थित राजस्थान अस्पताल के पास में गुजरी रात एक साथ तीन दुकानों के शटर उठाकर अज्ञात चोर गल्ले से रूपयों के साथ सामान चुरा ले गया। दो दुकानें टायर व स्पेयर पाटर्स की थी और तीसरी ईमित्र की है। मौका ए हालात से प्रतीत हुआ कि एक नकबजन कंबल ओढक़र आया था और सरिया से शटरों को उठाया और वारदात को अंजाम देकर गया। पुलिस अब इसकी पहचान के साथ तलाश कर रही है।

by-lifting-the-shutter-of-three-shops-together-the-thieves-broke-the-dent

बनाड़ पुलिस थाने के एएसआई जीवनराम ने बताया कि बिलाड़ा हाल राजस्थान अस्पताल के पास में कृष्णा ईमित्र एवं कृष्णा सर्विस सेेंटर के संचालक जितेंद्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 13- 14 मार्च की रात को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर उसकी दुकान का शटर उठाया और गल्ले से नकदी चुरा ले गए।

उसके पास की एक बैटरी की दुकान एवं टायरों की दुकान- गोदाम में भी शटर उठाकर चोर वहां से 70 हजार से ज्यादा की नगदी गल्ले से ले गया। टायर गोदाम से टायर के साथ, रिंग चेन, ऑयल आदि सामान भी ले गए।
एएसआई जीवनराम ने बताया कि घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक नकबजन कंबल ओढ़ कर आते दिखा है। जो सरिया से शटर को उठाता दिखा है। पुलिस अब इसकी पहचान के साथ तलाश में लगी है।

मकान में चोरों ने सेंध लगाकर चांदी के बर्तन चुराए

इधर शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि सुभाष नगर धनवंतरि अस्पताल के सामने रहने वाले वैभव सोनी पुत्र हीरालाल ने रिपोर्ट दी कि उसका घर 4 मार्च से लेकर 13 मार्च के बीच सूना था। जहां पर अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर चांदी के दो गिलास, एक ब्रेसलेट, एक कटोरी और 4- 5 हजार की नगदी चुरा कर ले गए।

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026