Doordrishti News Logo
  • हत्या के बाद शव को डिस्पोजल करने का अंदेशा
  • एम्स की फोरेंसिक टीम भी पहुंची

जोधपुर शहर के विवेक विहार सेक्टर डी में एक सीवरेज की सूखी होदी में रविवार की देर शाम एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। शव बुरी तरह क्षतविक्षत हालत में था। प्रथम दृष्टया प्रतीत हुआ कि हत्या के बाद शव को यहां पर लाकर डिस्पोजल किया गया है। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रदेश और जिले भर में गुमशुदा एवं अपहृर्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

मृतक की उम्र का अंदाजा भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चल पाएगा। कुड़ी पुलिस की तरफ गहन अनुसंधान किया जा रहा है। एफएसएल टीम के साथ ही एम्स अस्पताल की फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि विवेक विहार के सेक्टर डी में सीवरेज की सूखी होदी में जला हुआ शव पड़ा है। पास में केरोसीन बदबू भी आ रही है। इस सूचना पर एडीसीपी पश्चिम हरफूल सिंह, एसीपी नूर मोहम्मद, थानाधिकारी जुल्फिकार के साथ सबइंस्पेक्टर हिंगलाजदान आदि वहां पहुंचे।

आस पास कोई निशान नहीं
थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मर्डर का प्रतीत हो रहा है। शव पूरी तरह जला हुआ है। केरोसीन की बदबू प्रतीत हुई है। कृष्णानगर सांगरिया का रहने वाला शेराराम वहां पर शौच के लिए गया था। तब बदबू आने पर वह सूखी होदी में झांका था। तब शव के बारे में पता लगा।

कहीं और हत्या की आशंका
मामले से प्रतीत होता है कि हत्या के बाद शव को यहां पर लाकर जलाया होगा। आसपास किसी गाड़ी के आने जाने के निशान से भी पुलिस ने अभी इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृतक की उम्र का पता लगाया जा सकता है। शव की पहचान के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव है। पुलिस की तरफ से प्रदेश एवं जिले भर में अपहृर्त एवं गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026