• निजी मोबाइल कंपनी मैनेेजर के आत्महत्या का मामला
  • 10 अगस्त की रात को बेडशीट से फंदा लगाकर दी थी जान

जोधपुर, शहर में एक निजी मोबाइल कंपनी के मैनेजर ने गत माह 10 अगस्त की रात को अपने किराए के कमरे पर बेडशीट से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। उसने रात साढ़े बारह बजे अपने एक भाई से जयपुर में वाटसएप चैट पर बात की थी। इसके बाद उसने रात दो बजे फंदा लगाया। घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस वहां पहुंची और उसे फँदे से उतारवा कर एम्स अस्पताल भिजवाया गया था। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अब इस घटना में मृतक  के भाई ने उसके साथ काम करने वाली महिला एवं पुरूष पर हत्या का संदेह जताते हुए कुड़ी थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। मृतक का भाई पुलिस के आलाधिकारियों से इस बाबत मिला। अब पुलिस की तरफ से अनुसंधान आरंभ किया गया है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर स्थित एफसीआई कैंपस के पास हाल वैशाली नगर कुड़ी निवासी 32 वर्षीय अभय कुमार राव पुत्र अजय कुमार राव एक निजी मोबाइल कंपनी में मैनेजर के पद कार्यरत था। दस अगस्त की रात साढ़े बारह बजे उसने अपने भाई निर्भय कुमार से जयपुर में वाटसएप चैट पर बातचीत की थी। इसके बाद रात दो बजे उसने अपने कमरे में फँदा लगा लिया। पुलिस को रात में ही सूचना मिल गई थी। तब उसे तुरंत एम्स अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे यहां पर मृत बता दिया। मृतक अविवाहित था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

महिला साथ करती थी काम

मृतक के भाई ने उसके साथ काम करने वाली एक महिला एवं साथी रॉबिन बंसल के खिलाफ हत्या की आशंका जताई है। महिला के पति की मौत हो चुकी है और एक बच्ची भी है। मगर मृतक के पास में आना जाना भी था। मृतक और महिला दोनों एक ही पद पर कार्यरत थे। बाद में महिला ने निजी मोबाइल कंपनी को छोडक़र दूसरी मोबाइल कंपनी ज्वाइन कर ली थी। मगर आना जाना था। वक्त घटना भी सबसे पहले महिला ने ही मृतक के भाई को फोन कर अभय के सुसाइड करने की जानकारी दी। पुलिस को भी महिला ने ही फोन कर रात को बुलाया था।

शरीर भारी होने से गिरा और लगी चोट

पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में तब पाया कि मृतक अभय का शरीर भारी था। इससे फंदा लगाने के बाद वह नीचे गिर गया था और उसे चोट भी लगी थी। इसी चोट के अंदेशे से अब मृतक के भाई ने हत्या का अंदेशा जताया है। घर के कमरे की दो चाबी बताई जाती है। मृतक से मिलने सबसे पहले यह महिला ही वहां पहुंची थी। रॉबिन बंसल नाम का शख्स भी इनके साथ ही काम करता है। मृतक के भाई निर्भय कुमार ने महिला व रॉबिन बंसल पर हत्या की आशंका जताई है। जांच थानाधिकारी अमित सिहाग की तरफ से की जा रही है।

ये भी पढें – स्त्रियों में हार्मोनल असंतुलन कई रोगों का प्रमुख कारण

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews