Doordrishti News Logo

ब्रेन डेड विक्रम ने बचाई तीन जिन्दगियां

  • केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने एम्स और पीड़ित परिजनों के घर पर जाकर व्यक्त की संवेदना
  • बोले बच्चे के ऑर्गन डोनेट करने का फैसला सराहनीय

जोधपुर,ब्रेन डेड विक्रम ने बचाई तीन जिन्दगियां। गत दिनों परीक्षा देकर लौटते समय दुर्घटना में घायल हुए 19 वर्षीय विक्रम कुमार सुथार की ब्रेन डेड से हुई मौत पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। शेखावत पहले जोधपुर एम्स गए और विक्रम के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने एम्स से एंबुलेंस के साथ उनके घर भी गए।उन्होंने संवेदना में कहा,दुर्घटना होना बहुत ही दु:खद, हृदय विदारक और अत्यंत कष्टदायक है लेकिन बहुत सामान्य पृष्ठभूमि से होने के बाद भी परिजनों द्वारा बच्चे के अंगों का दान करने का निर्णय सराहनीय है।

यह भी पढ़ें – भारी मात्रा में नशीली दवाइयां पकड़ी, टर्माडोल की गोलियां मिली

उन्होंने कहा यह जोधपुर के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बॉयलियरी साइंस के सहयोग से यहां पहली बार लिवर ट्रांसप्लांट के लिए सर्जरी हुई है। बच्चे की दोनों किडनी और आंखें भी ट्रांसप्लांट की गईं हैं। केंद्रीय मंत्री ने एम्स जोधपुर में भर्ती रहने के दौरान भी विक्रम के इलाज की व्यवस्था की थी और बच्चे को हर संभव इलाज मिले इसका हर संभव प्रयास किया था। रीको बोरानाडा का रहने वाला विक्रम कुमार सुथार पुत्र रमेश कुमार आचू 12वीं कॉमर्स का स्टूडेंट था। गत सोमवार को वो परीक्षा देकर बाइक पर घर लौट रहा था। बोरानाडा में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने डिवाइडर के बीच बने कट पर पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विक्रम उछलकर सड़क के दूसरी तरफ गिर गया और उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसका ब्रेन डैमेज हो गया। उसे एम्स जोधपुर में भर्ती कराया गया जहां पर परिवार जनों को बताया गया कि विक्रम का ब्रेन डैमेज हो गया है। अब ठीक नहीं हो सकता। विक्रम की बुधवार को मृत्यु हो गई। विक्रम के परिजनों ने उसके अंगों को बुधवार को एम्स हॉस्पिटल में डोनेट किया। जोधपुर एम्स में यह पहला मौका है, जब किसी ब्रेन डेड के ऑर्गन को डोनेट किया गया है। इससे 3 लोगों की जिंदगी को बचाया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026