Doordrishti News Logo

भारी मात्रा में नशीली दवाइयां पकड़ी, टर्माडोल की गोलियां मिली

मोगड़ा और सूरसागर में पुलिस की कार्रवाई जारी

जोधपुर,भारी मात्रा में नशीली दवाइयां पकड़ी,टर्माडोल की गोलियां मिली।कमिश्नरेट के जिला पश्चिम में सूरसागर और मोगड़ा एरिया में भारी मात्रा में नशीली दवाइयां पकड़ी गई है। पश्चिम पुलिस की तरफ से दोपहर तक इस बारे में कार्रवाई जारी थी। दवाइयां काफी मात्रा में बताई जाती है। एक दो व्यक्तियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पड़ताल चल रही है।

यह भी पढ़ें – कार सवार के आगे स्कूटी डालकर मारपीट

एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि जालोर पुलिस की तरफ से नशीली गोलियां अथवा दवाइयों के बारे मेें सूचना मिली थी। तब विवेक विहार थानाधिकारी जितेंद्र सिंह मय जाब्ते के मोगड़ा में एक स्थान पर रेड देकर नशीली टेबलेट टर्माडोल पाई गई। जिस व्यक्ति को पकड़ा उसकी सूचना के आधार पर बाद में सूरसागर थाना क्षेत्र में रेड दी गई है। आरंभिक तौर पर जब्त दवाइयों की कीमत एक करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है।
गत दिनों औषध विभाग ने एक कार से भारी मात्रा में नशीली दवाइयों को जब्त किया था। तब इस बारे में जिला पश्चिम में एक प्रकरण दर्ज हुआ था। चूंकि रात को जालोर में नशीली दवाइयों को लेकर कार्रवाई की गई है। ऐसे में जोधपुर कमिश्ररेट पुलिस को सूचना मिलने पर यहां पर दो जगहों पर आज सुबह रेड दी गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026