चार साल की मासूम का अपहरण करने के आरोपी दोनों भाई पहुंचे जेल

  • अपहृर्ताओं का पता लगाने वाली पुलिस टीम पुरस्कृत
  • बालश्रम कराने के इरादे से किया अपहरण

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। चार साल की मासूम का अपहरण करने के आरोपी दोनों भाई पहुंचे जेल। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र सांगरिया से शुक्रवार को दिन में एक चार साल की बच्ची का कचरा बीनने वाले दो युवक सगे भाई अपहरण कर ले गए थे। रात को पुलिस को सूचना मिलने पर हरकत में आई।

इसे भी पढ़िए – मन में हो संवेदना तो कविता बनती है-डॉ अकेला

12 घंटे तक तलाशी अभियान चलाते हुए शनिवार को पुरी तिराहा रेलवे स्टेशन के पास से बच्ची को एक आरोपी के साथ दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया गया। पुलिस ने प्रकरण में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया और दोनों भाईयों को आज कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि शुक्रवार को सांगरिया क्षेत्र से एक चार साल की बच्ची का दो युवक अपहरण कर ले गए। बच्ची के माता पिता कचरा बीनने का काम करते हैं। युवक भी वहां पर कचरा बीनने का कार्य करते हैं। बच्ची नहीं मिलने पर उन युवकों पर संदेह जताते हुए बासनी थाने में शुक्रवार को सूचना देने के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

टीम ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला तब बच्ची को पुरी तिराहा रेलवे स्टेशन के पास में ले जाते नजर आए। इस पर एक आरोपी रवि उर्फ रतिया बावरी को पकड़ लिया गया,मगर उसका भाई श्रवण बावरी फरार हो गया। आरोपी श्रवण उर्फ सनी पुत्र देवाराम बावरी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। रवि बावरी उसका सगा भाई है। बच्ची का अपहरण बालश्रम के इरादे से करना आरंभिक तौर पर पता लगा। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से जेल भेज दिया गया।

डीसीपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया 
पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राजवर्मा की तरफ से अपहरण के केस का 12 घंटे में खुलासा किए जाने पर पूरी पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बासनी थानाधिकारी नितिन दवे सहित 21 पुलिस कर्मियों के अथक परिश्रम के बाद बच्ची का न सिर्फ पता लगाया गया बल्कि मां पिता को सुपुर्द किया गया।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026