घर की खुदाई में मिला बम,मचा हडक़ंप
पुलिस पहुंची
जोधपुर,शहर के बासनी सांगरिया क्षेत्र में बुधवार की दोपहर में एक मकान की नींव खुदाई में बम मिलने से हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और आर्मी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। बताया जा रहा है कि बम काफी साल पुराना था। प्लॉट मालिक सुमेरलाल गहलोत ने बताया कि उन्होंने बुधवार को ही सांगरिया गांव पंचायत भवन के सामने की गली में अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू किया था। मकान के नींव मुहूर्त के बाद नींव की खुदाई शुरू हुई तो चार पांच फीट नीचे एक बमनुमा वस्तु नजर आई।
ये भी पढ़ें- राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार की होगी शुरुआत

गौर से देखने पर यह बम नजर आया। इस पर तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आर्मी के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। बम काफी अरसा पुराना होना बताया गया, इसे जब्त कर लिया गया है। मौके पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। मगर वह भी उसे सूंघ कर रह गया। अन्य कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। फिलहाल इस बारे में पड़ताल जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

