Doordrishti News Logo

बिजली का बिल बकाया बताकर खाते से 49 हजार उड़ाए

साइबर क्राइम

जोधपुर,शहर के राजीव गांधी नगर स्थित रामनगर नयापुरा के रहने वाले एक शख्स को किसी शातिर ने बिजली का बिल बकाया बताकर उसके खाते से 49 हजार रूपए उड़ा लिए। पीडि़त ने अब राजीव गांधी नगर थाने में आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाया है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि इस बारे में नयापुरा रामनगर निवासी विजय सिंह पुत्र बंशीलाल सांखला ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 16 अगस्त को उसके पास किसी शख्स का फोन आया और कहा कि वह डिस्कॉम से बोल रहा है और उसका बिजली का बिल बकाया है। जमा करवाएं अन्यथा कनेक्शन विच्छेद कर दिया जाएगा। फिर शातिर ने ऑनलाइन बिल भरने के लिए एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के साथ ही उसके खाते से 49 हजार रूपए साफ हो गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: