Doordrishti News Logo
  • लोहे के पाइपों से हमला, दो घायल
  • वीडियो हुआ वायरल, हत्या प्रयास में केस दर्ज

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र बत्ता सागर गोल चौकी के पास में आपसी विवाद के चलते कुछ लोगों में झगड़ा हुआ। लोहे के पाइप सरियों से हमला किया गया। जिससे दो तीन लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट पर हत्या प्रयास में केस दर्ज कर लिया। नामजद बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह हमलावर पिटाई कर रहे हैं।

सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि गोल चौकी के पास बत्ता सागर निवासी समुंद्रसिंह पुत्र भैरूसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 28 मार्च की शाम को अंकुश और उसके साथियों ने आपसी विवाद के चलते उस पर और उसके परिचितों पर जानलेवा हमला किया। लोहे के पाइपों एवं सरियों से किए हमले में खुद समुंद्रसिंह एवं एक अन्य चोटिल हो गए। इस खुलेआम हुई घटना से एक बारगी दहशत का माहौल बन गया। हमलावर बाद में भाग गए। पुलिस ने बताया कि हत्या प्रयास में नामजद बदमाशों की तलाश की जा रही है।

कायलाना में मिले शव की हुई पहचान
शहर के कायलाना झील में तीन दिन पहले मिले शव की पहचान कर पुलिस ने परिजन को सौंप दिया। उसकी पहचान रातानाडा के पंचवटी कॉलोनी निवासी 30 साल के मनोज पुत्र हरिराम मालवीय के रूप में की गई। पुलिस ने मृतक के भाई धर्मेद्र मालवीय की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026