आपसी रंजिश में दो परिवारों के बीच खूनी जंग,क्रॉस मुकदमे दर्ज
जोधपुर,आपसी रंजिश में दो परिवारों के बीच खूनी जंग,क्रॉस मुकदमे दर्ज।आपसी रंजिश के चलते दो परिवारों के बीच हुए झगड़े के बाद दोनो परिवार की महिलाओं ने एक दूसरे के खिलाफ रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने के मुकदमे सूरसागर थाने में दर्ज कराये। सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में गली नम्बर 5 कालूराम जी की बावड़ी निवासी शबनम पत्नी अब्दुल खान ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर की सुबह के समय रईस, महबूब,आदिल, समीम वगैरा ने एकराय होकर उसके परिजनों को जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
यह भी पढ़ें – शराब पीकर होटल आने पर टोका तो गार्ड को जान की धमकी देकर तलवार से हमला
दूसरे पक्ष की ओर से दी रिपोर्ट में समीम पत्नी रईस खान ने पुलिस को बताया कि हनीफ,आबिद,पप्पू, जाबिद वगैार ने एकराय होकर उसके परिवार पर कुल्हाड़ी,चाकूओं से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। सूरसागर थाने में ही दी रिपोर्ट में सुभाष चौक सूरसागर निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र कल्याणसिंह सोलंकी ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर की शाम के समय राजीव और रोशन वगैरा ने एकराय होकर उसके बच्चों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

