Doordrishti News Logo

सूने मकानों में चोरों की सेंधमारी, छह जगहों से नगदी,जेवर और अन्य सामान चुराया

जोधपुर, कमिश्नरेट में चोरियों को सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हर रोज पांच सात चोरी की वारदातें हो रही हैं। मगर पुलिस नकबजनों को पकड़ऩे में विफल साबित हो रही है। इन दिनों सबसे ज्यादा चोरी की घटनाएं महामंदिर थाना हलके में हो रही हैं। जहां पर लाखों के जेवरात चोर उड़ा चुके हैं। बीते चौबीस घंटों में शहर में छह स्थानों पर हुई चोरियों के मामले पुलिस ने दर्ज किए।

मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: खेड़ापा के डांवरा हाल शिवनगर निंबानिंबड़ी निवासी बुधदास पुत्र भंवरदास वैष्ण्व की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि दो दिन से उसका घर सूना पड़ा था। अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 50 हजार रूपए, सोने की कंठी और 10-12 तोला चांदी के जेवर छड़ा जोडिय़ां आदि चोरी कर ले गए। घटना में पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। इधर सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि आचार्यों का बास किला घाटी रोड पर रहने वाले देवेंद्र पुत्र अशोक जोशी के कमरे के पीछे से चिटकनी खोलकर अज्ञात चोर जेवर आदि सामान ले गए।

चोरी किये गए सामान की सूची उपलब्ध अभी नहीं करवाई गई है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित महादेव कॉलोनी निवासी राजूराम पुत्र सोहनराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि अज्ञात चोर घर से चांदी की चार चूडिय़ां और कुछ रूपए चुराकर ले गए। लूणी पुलिस के अनुसार सिणली निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र हिम्मतसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से 5 हजार की नगदी और दो तीन तोला सोने के आइटम चोरी कर ले गए।

टेंट हाऊस से 3 क्विंटल लोहे की पत्तियां चोरी

सूरसागर पुलिस ने बताया कि सांखला का बास गोलासनी राजीव गांधी नगर निवासी जेठाराम पुत्र गोबर राम ने रिपोर्ट दी कि उसका एक टेंट हाऊस गोकूल वाटिका में है। जहां से चेतन बोहरा नाम के शख्स ने लोहे की दो से तीन सौ किलो पत्तियां एवं ऐंगले चोरी कर ले गया। घटना 3 फरवरी की होना बताया गया है। पुलिस ने इसमें नामजद आरोपी के खिलाफ अब जांच आरंभ की है। इधर भगत की कोठी पुलिस के अनुसार गंदानाला पाली रोड गांधी कॉलोनी निवासी चैनाराम गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि महेंद्र उर्फ मेकाराम के शख्स ने उसके घर से घरेलु सामान चोरी कर लिया। जिसमें गैस की टंकी भी शामिल है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026