Doordrishti News Logo

बुधवार को भाजपा मनायेगी विजय उत्सव

  • सांस्कृति कार्यक्रम होगा
  • कार्यक्रम स्थल केशव परिसर पर किया भूमि पूजन

जोधपुर,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजना एवं उनके नेतृत्व में राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के बूते आमजन ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए प्रचण्ड बहुमत दिया है, जिससे राजस्थान में भाजपा की सरकार बनी। इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करने के लिये भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में बुधवार 17 जनवरी को सायं 4.30 बजे केशव परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ विजय उत्सव स मनाया जायेगा,जिसमे सांस्कृतिक आयोजन होगा। सोमवार को राज्यसभा सांसद राजेन्द गहलोत, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी एवं भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में कार्यक्रम स्थल भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ करते हुए भगवान गणेश जी की वंदना,भगवान हनुमान जी की वंदना सामुहिक रूप से की गई। भाजपा के ध्वज पर मौली बांधकर पूजा करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पार्टी का झण्डा लगाया गया।

इसे भी पढ़िए- विद्यालय में बाल वाटिका कक्ष का उद्घाटन 

सालेचा ने बताया कि यह विजय उत्सव केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मुख्य अतिथि में आयोजित किया जायेगा एवं राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, गजेन्द्र सिंह खींवसर,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,पोकरण विधाायक महंत प्रतापपुरी,फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई,शेरगढ विधायक बाबुसिंह राठौड,प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया,प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा,प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत,महापौर वनिता सेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस विजय उत्सव में जिले के वर्तमान व पूर्व सांसद, विधायक,पूर्व विधायक,आयोग के पूर्व चैयरमेन, जनप्रतिनिधि,जिले के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी,मण्डल,मोर्चा सहित बूथ में निवास करने वाले सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

यहां पढ़ें पूरी जानकारी- ईडब्ल्यूएस संघर्ष समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह,जिला महामंत्री डा. करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया,मनीष पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष संजय चंदीरमानी,भंवरलाल दैया,महेन्द्र तंवर, हंसराज प्रजापत,गीता भाटी,धीरज मकवाना,आदित्य सिंह गहलोत, जनक सोनी,गोविन्द गहलोत,महेन्द्र मेघवाल,लक्ष्मीनारायण सोलंकी, मनीष परिहार,सुनिल कुमार भाटी, महेन्द्र छंगाणी, भुपेन्द्रराज सिंघवी, माधोसिंह परिहार,राकेश बागरेचा, हेमंत जायनानी,अचलसिंह मेड़तिया, डा.संगीता सोलंकी,शशिप्रकाश प्रजापत,घनश्याम भाटी,गौरव जैन, गजेन्द्र मेवाड़ा,मदन बोराणा, प्रियंका त्यागी,अरविन्द सांखला,प्रहलाद बजाज,देवराज बोहरा,संजु व्यास, कविता कृष्णमूर्ति,आशा झाझड़िया, अजय जोशी,पुरूषोतम आचार्य, दलपत वैष्णव,महेन्द्र सरगरा,अंजु कंवर सिसोदिया,विष्णु सरगरा, कबुलाल दैया,रफीक लौहार,प्रतिपाल सिंह वालेचा, राम प्रकाश चौधरी, अशोक खींची,धनराज मकवाना,धनराज बोराणा, दिनेश चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: