Doordrishti News Logo

भाजपा जोधपुर शहर की ओर से शाम को सर्किट हाउस में होगा अभिनंदन

जोधपुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.सतीष पूनिया शनिवार 18 सितम्बर को जोधपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में शरीक होंगे।
डाॅ. पूनिया 18 सितम्बर को जयपुर से सुबह सड़क मार्ग से प्रस्थान कर करीब नौ बजे बर और फिर खारिया मीठापुर पहुंचेंगे। इसके बाद बिलाड़ा में पंचायत समिति प्रधान के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। बाद में ओसियां के लिए रवाना होंगे और वहां पर ओसियां पंचायत समिति की प्रधान बदन कंवर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद डाॅ.पूनिया जोधपुर आएंगे।

ओसिया प्रधान के पदग्रहण समारोह में उनके साथ जोधपुर सांसद एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे। डॉ पूनिया का जोधपुर पहुंचने पर सायंकाल 5.30 बजे मण्डोर पुलिया के पास, 5.45 बजे कृषि मण्डी चौराहा, 6.00 बजे महामन्दिर चौराहा, 6.15 बजे पावटा चौराहा पर तथा अन्त में भाजपा जोधपुर शहर की ओर से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में सर्किट हाउस पर 6.30 बजे भव्य स्वागत किया जायेगा। वे रात्रि विश्राम जोधपुर में करेंगे। अगले दिन 19 सितम्बर को सुबह आठ बजे सर्किट हाउस से चूरू के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढें – आपसी विवाद के बाद हवाई फायरिंग का आरोप

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026