Doordrishti News Logo

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मण्डल की बैठक सम्पन्न

जोधपुर,भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम “गांव-गांव चलो,घर घर चलो” के सफलता पूर्वक आयोजन को लेकर सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व मोर्चा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मेवाड़ा किया एवं मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन बोराणा ने भी सम्बोधित किया।

मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मेवाड़ा ने बताया कि 6 अप्रेल को भाजपा स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रेल डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती तक भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा गांव-गांव चलो,घर-घर चलो अभियान चलायेगी। इस अभियान के सफल आयोजन को लेकर ये बैठक आयोजित की गई।

ये भी पढ़ें-पान की दुकान पर गए युवक के पेट में चाकू घोंपा

जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए आह्वान किया कि 6-14 अप्रेल तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव व घर-घर जाकर राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करें। साथ ही अभियान के दौरान केन्द्र सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के लिये चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनओं को भी पहुंचाने का आह्वान किया। जिसमें मुख्यतः राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग,भाजपा ओबीसी विश्वकर्मा योजना,ओबीसी छात्रों के लिये प्री-मैट्रिक छात्रवृति,ओबीसी वर्ग के लिये राष्ट्रीय फैलोशिप का लाभ दिलाना,आयुष्मान भारत,ओबीसी वर्ग के लिये वेंचर कैपिटल फंड का लाभ लेना आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें- आईसीआईसीआई बैंक कर्मियों पर कारोबारी के 24.90 लाख हड़पने का आरोप

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन बोराणा,देवेश कच्छवाह, जेठू सिंह चौहान,दीपक गुर्जर,सीपी परिहार, हेमराज परिहार,शंकर सिंह, प्रवीण,पृथ्वीसिंह,रामचन्द्र भाटी, भगवती लाल,सुरेश गुर्जर,शैलेन्द्र सोनी,राजेश प्रजापत,गुरुप्रकाश रांकवत,पंकज सैन,योगेशपुरी गोस्वामी,सिद्धार्थ चारण,उमेश सिंह गुर्जर,धीरज सुथार,मुकेश वैष्णव, हनवंत सिंह,जोराराम विश्नोई,तनमय सिंह चौहान,मुकेश वैष्णव,प्रवीण आचार्य,अभिमन्यु सिंह सहित अनेक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजुद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026