भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा भंग

जोधपुर,शहर जिला भारतीय जनता पार्टी, अल्पसंख्यक मोर्चा की अध्यक्ष सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी को भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग के संगठन प्रभारी भजन लाल शर्मा, जोधपुर शहर संगठन प्रभारी, पूर्व शिक्षामंत्री एवं अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी के निर्देशानुसार भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने पिछले दिनों मोर्चा द्वारा नुपुर शर्मा प्रकरण में अनावश्यक रूप से प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिये गये थे। जिसको पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लेते हुए इन सभी कृत्यों को पार्टी ने पार्टी के रीति नीति और दिशानिर्देंशों के विपरीत मानते हुए जिला शहर अल्पसंख्यक मोर्चा को भंग कर दिया।

ज्ञात रहे पिछले दिनों अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल रशाीद अब्बासी के नेतृत्व में अल्पंसख्यक मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधीश को ज्ञापन देकर पार्टी के अनुशासन की घोर अवहेलना की गई थी जबकि न तो भारतीय जनता पार्टी ने और ना ही अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व की इस तरह के कार्यक्रम आयोजन के लिए मोर्चा को अधिकृत किया था। इस प्रकार की सभी गतिविधियां पार्टी के अनुशासन की घोर अवहेलना मानी जाती है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। मोर्चा का पुनगर्ठन वरिष्ठ नेताओं की सलाह उपरांत पुनः किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews