Doordrishti News Logo

प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

  • भाजपा का नारा लोकतंत्र की जान शत प्रतिशत मतदान
  •  रैली में गूंजे नारें ‘सारे का काम छोड़ दो,पहले भाजपा को वोट दो’

जोधपुर,प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत।हिन्दू हृदय सम्राट,भाजपा के कद्धावर नेता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोधपुर में विशाल जनसभा के बाद जोधपुर भाजपा के तीनों प्रत्याशी सूरसागर देवेन्द्र जोशी, शहर विधानसभा अतुल भंसाली व सरदारपुरा डॉ.महेन्द्रसिंह राठोड़ को अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान आमजन का अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष देेवेन्द्र सालेचा ने बताया कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज भाजपा के तीनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह-जगह उनका फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान हर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को अपार जनसमर्थन मिला।

यह भी पढ़ें-विधानसभा चुनाव के लिए पोलिटेक्निक कालेज में नियंत्रण कक्ष स्थापित

सूरसागर विधानसभा
सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी ने गुरुवार को वाहन रैली के साथ चौपासनी रोड वार्ड न.11 व सूथला वार्ड न. 2 तथा वार्ड न. 14 स्थित रिद्धि-सिद्धि पार्क क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान मौहल्ले वालों ने भाजपा प्रत्याशी जोशी का शानदार स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस नेता बाबूसिंह परिहार व जयसिंह राठौड़ को भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी ने साफा,माला व भाजपा का दुपठा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश गोयल,भाजपा नेता कमलेश पुरोहित, चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमंत जानयानी,जयसिंह राठौड़,गुरु हरिचंद व्यास के साथ ही अनेक भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

इसे भी पढ़ें- दूर के मतदान कार्मिकों के लिए रवानगी से पूर्व रुकने की उचित व्यवस्था की

शहर विधानसभा
शहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसालीे ने गुरुवार को झालामंड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में वार्ड 45 व झालामंड क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष हंसराज प्रजापत के सानिध्य में आयोजित बैठक में कुम्हार समाज द्वारा भाजपा प्रत्याशी भंसाली का साफा व दुपटा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। बैठक में सर्वसमिति से कुम्हार समाज द्वारा भाजपा प्रत्याशी को मत व समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर पार्षद पुखराज,पूर्व पार्षद चेतन प्रजापत,अशोक कुमार झालामंड,रामेश्वर झालामंड सहित अनेक कुम्हार समाज के वरिष्ठ व युवा एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए- मतदान से 48 घंटे पहले ध्वनि विस्तारक यंत्रो पर रहेगा प्रतिबंध 

सरदारपुरा विधानसभा
सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रो.डॉ.महेन्द्र सिंह राठौड़ का गुरुवार को अपने विधान सभा क्षेत्र में पावटा बी व सी रोड, पद्मावती नगर,जालम विलास क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के सानिध्य में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के पक्ष में मतदान करने की गुहार की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राठौड़ व राजेन्द्र गहलोत का हर जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया। इस दौरान पीपा क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह समारोह में पहुंचने पर पीपा समाज द्वारा शानदार स्वागत किया गया। भाजपा के पक्ष में मत व समर्थन देने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल दैय्या,मंडल अध्यक्ष भवानीप्रताप सिंह,मनीष परिहार,सुरेश भाटी के साथ ही भंवर-कंवर,गजेंद्र सिंह इंदा,भीमराज राखेचा,शैलेन्द्र सिंह चौहान, लिखमाराम परिहार,चंद्रप्रकाश परिहार,अनिल वैष्णव,रवि गहलोत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

इसे भी पढ़िए- पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत,साथी घायल

राठौड़ की वाहन रैली में उमड़े लोग
सरदारपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में आज अपरान्ह पश्चात् विशाल मोटर साईकिल रैली निकाली गई। यह रैली पावटा चौराहा से आरंभ होकर महामंदिर,मंडोर,मगरा पुंजला,माता का थान,सारण नगर होते हुए सर्किट हाउस,भाटी चौराहा से वापस रसाला रोड,बीजेएस आरटीओ पर आकर रैली का समापन हुआ। मोटरसाईकिल रैली का जगह-जगह, चौराहे व चौक में स्वागत व अभिनन्दन किया गया। क्षेत्र के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी राठौड़ को माला व साफा पहनाकर व मिठाई की मनुहार कर सत्कार किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026