Doordrishti News Logo

बीसूका उपाध्यक्ष डॉ.चन्द्रभान बुधवार को जोधपुर में लेंगे समीक्षा बैठक

जोधपुर, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष(केबिनेट मंत्री) डॉ.चन्द्रभान बुधवार 20 जुलाई को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक कलेेक्ट्रेट में जिला स्तर पर बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर(शहर, द्वितीय) ने बताया कि इस बैठक में बीसूका के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धि एवं वर्ष 2022-23 में प्रथम तिमाही (अप्रेल-जून 2022) तक अर्जित प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं के अन्तर्गत जिले में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा एवं चालु वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर भी चर्चा की जाएगी।

इससे पूर्व बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष डॉ.चन्द्रभान ने सोमवार को जोधपुर सर्किट हाउस में आमजन से मुलाकात की और जनता की समस्याओं को सुना तथा इनके समाधान के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान महापौर कुन्ती देवड़ा सहित कई जन प्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे। विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों ने बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान का जोधपुर आगमन पर साफों एवं पुष्पहारों से स्वागत किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: