Doordrishti News Logo

पति के साथ जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग झपटा

जोधपुर,पति के साथ जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बैग झपटा। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 12 मेें एक महिला से बैग लिफ्टिंग हो गई। बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए बैग झपट कर ले गए। महिला अपने पति के साथ घर की तरफ जा रही थी। इस बारे में चौहाबो थाने में मामला दिया गया है। बैग छीनने की पूरी वारदात महिला के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इसे भी पढें- पूर्व मंत्री गुढ़ा के सरकारी आवास पर बने गार्ड रूम या रैन बसेरा के सामने दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि रामकिशन दुलानी गुरुवार की सुबह 11.10 बजे पत्नी के साथ स्कूटी पर बैठकर घर आ रहे थे। चौपासनी सेक्टर 12 में पहुंचने पर उनके घर से कुछ कदम पहले ही बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने स्कूटी के पीछे की सीट पर बैठी उनकी पत्नी के हाथ में रखा बैग छीन लिया और भाग निकले। बैग में ढाई हजार रुपए और आईफोन भी था। उन्होंने बताया कि चौपासनी क्षेत्र में आए दिन हो रही बैग छीनने की घटनाओं को लेकर वह खुद सतर्क थे। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके घर के बाहर की गली में ही उनके साथ इस तरह की वारदात हो जाएगी। चोरी की ये पूरी वारदात उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसमें दो युवक महिला के हाथ से बैग छीन कर भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर तलाश में जुटी है।

दूदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल किजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

You missed