Doordrishti News Logo

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस बुधवार को रद्द,कल नहीं आएगी जोधपुर

जोधपुर,भोपाल से चलकर जोधपुर आने वाली ट्रेन 14814 बुधवार को भोपाल से रद्द रहेगी जिसके कारण गुरुवार को यह जोधपुर नहीं आएंगी। जोधपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम जितेंद्र मीणा के अनुसार पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल पर भोपाल-बीना मार्ग के मध्य स्थित निशांतपुरा स्टेशन पर तीसरी लाइन डालने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस वजह से ट्रेन 14813/14814 जोधपुर-भोपाल- जोधपुर एक्सप्रेस को 21 अप्रेल से 2 मई तक कोटा-भोपाल-कोटा के मध्य निरस्त किया गया था। जिसके परिणामस्वरूप रैक के अभाव में ट्रेन 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस बुधवार को भोपाल से निरस्त रहेगी और गुरुवार को यह जोधपुर नहीं आएंगी।

ये भी पढ़ें- 19 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाए विभिन्न श्रेणी के डिब्बे

यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, मार्ग परिवर्तित रहेगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रायपुर मण्डल के रायपुर स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य हेतु यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य से रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाडी संख्या 20843, बिलासपुर-भगत की कोठी ट्रेन जो 9 मई को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन रायपुर स्टेशन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उरकुरा-सरोना बाईपास होकर संचालित होगी। व गाडी संख्या 20846, बीकानेर- बिलासपुर रेलसेवा जो 9 मई को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह ट्रेन रायपुर स्टेशन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सरोना-उरकुरा बाईपास होकर संचालित होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026