Doordrishti News Logo

शादी समारोह में गए पटवारी पर कातिलाना हमला

जोधपुर,शहर के निकट झंवर स्थित डोली गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए पटवारी और उसके परिचितों पर कार में सवार होकर आए तीन लोगों ने जानलेवा हमला किया। लोहे के पंच और लाठियों से किए गए हमले में पटवारी और उसके दो परिचित जख्मी हो गए। आरोपी जाते समय जान की धमकी देकर गए। इस बारे में झंवर थाने मेें प्रकरण दर्ज किया गया है। हमलावर हाथ नहीं लगे हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रामीण इलाकों में जमकर मेघमल्हार

झंवर पुलिस थाने में डोली झंवर निवासी पटवारी मोहनराम पुत्र नैना राम की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपने परिचित भगाराम एवं टाउराम के साथ चचेरे भाई जीवाराम की शादी की सभा में शामिल होने गया था। जहां सभा में तीनों लोग आपस में बात कर रहे थे तब एक कार वहां तेजी से आई और उसमें से सेवाराम पुत्र त्रिलोकराम आदि नीचे उतरे। इन लोगों के हाथ में लाठियां और लोहे का पंच था। लोहे के पंच से वार कर भगाराम के मुंह पर मारा। बाद में लाठियों से पटवारी मोहनराम और टाउराम पर हमला किया। जिससे तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए। बाद में रिश्तेदारों ने बीच बचाव कर छुड़ाया। आरोपी भागते समय जान की धमकीं भी देकर गए। झंवर पुलिस ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कीजिए-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026