तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जैकारे

  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • 205 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला पर्यवेक्षक एवं सीडीपीओ हुए शामिल

जोधपुर,आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर-घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जाने के क्रम में  बुधवार को जिला परिषद, महिला अधिकारिता विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तिरंगा रैली निकाली गई। भारत माता की जय जैसे नारों के साथ यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से पूरे जोश और उत्साह के साथ रवाना हुई।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराना ने सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

bharat-matas-jakares-resonated-in-the-tricolor-rally

इस रैली का उद्देश्य जन-जन में तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना तथा भारत की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों द्वारा दिए गए बलिदान के प्रति जागरूकता एवं सम्मान जागृत करना है।उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस प्रकार के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिला अधिकारिता के उप निदेशक परसाराम बिश्नोई ने बताया कि इस रैली में जोधपुर शहर के 205 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला पर्यवेक्षक एवं सीडीपीओ (जोधपुर शहर) सुनंदा सैनी तथा सीडीपीओ (मंडोर) भगवान सिंह ने भाग लिया है। उन्होंने बताया कि यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से पावटा होते हुए उम्मेद स्टेडियम में संपन्न हुई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews