सत्यमेव जयते परिवार ने बुजुर्गों के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

  • मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास ने राखी बांध कर दिया बुजुर्गों को रक्षा का वचन
  • कलक्टर हिमांशु गुप्ता और पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने अपने हाथों से कराया बुजुर्गों को भोजन

जोधपुर, रक्षाबंधन के अवसर पर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता और पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ ने जोधाणा आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन दिया। जोधपुर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी की टीम द्वारा महामंदिर स्थित जोधाणा वृद्ध आश्रम में जाकर बुजुर्गों के साथ राखी का त्यौहार मनाया गया।

सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी की सचिव चंद्र किरण दवे ने बताया कि, पिछले साल की तरह इस बार भी सोसाइटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी के नेतृत्व में जोधाणा वृद्धाश्रम में आयोजित इस रक्षाबंधन कार्यक्रम के तहत अपने परिवारों से अलग रह रहे बुजुर्गों को सत्यमेव जयते सिटीजन सोसाइटी की टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राखी बांधी। सत्यमेव सिटीजन सोसायटी की ओर से पहल ईकरते हुए रक्षा बंधन का पर्व उन भाई और बहनो के साथ मनाया गया जिनके अपने उनको खुद के स्वार्थ के चलते इन्हें यहां छोडकर चले गए। ऐसे ही बुजुर्ग माता पिता के चेहरे पर खुशी लाने के लिए जोधपुर के जोधाणा वृद्धाश्रम में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया, जहां पर सोसायटी से जुड़ी बहनो ने बुजुर्गो की कलाई पर राखी बाधंकर उनका मुह मीठा करवाया। जिससे बुजुर्गो के चेहरे पर जो खुशी थी वह देखते ही बन रही थी।

satyamev-jayate-family-celebrated-the-festival-of-rakshabandhan-with-elders

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता और पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ के आतिथ्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। अतिथियों ने भी इस अवसर पर सत्यमेव जयते परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर बुजुर्गों को अपने हाथ से भोजन भी करवाया। प्रारंभ में वृद्ध आश्रम के संचालक रतन सिंह गहलोत, सोसायटी अध्यक्ष विमला गट्टानी, एडवाइजरी बोर्ड निदेशक प्रवीण मेढ़ व सदस्य संगीता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अंजू भाटी, दमयंती जांगिड, तरनीजा मोहन राठोड, फरजाना चौहान,मधु भंडारी, वन्दना सांखला, दौलत सिंह सांखला, रेखा धनकानी,इंदुबाला शर्मा,संगीता शर्मा, मुकेश शर्मा, संतोष मेहता,जयश्री सोनी, सईद अहमद, प्रवीण मेढ, श्रेणिक जैन,अनिल व्यास, विरेन्द्र सिंह,अनुपमा परिहार,रामेश्वर जांगिड, विदिशा जांगिड व प्रतिभा गहलोत ने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026