Doordrishti News Logo

सद्बुद्धि के लिए माचिया पार्क पर किया भजन कीर्तन

वन कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार

जोधपुर,शहर केे वन कर्मियों ने छठे दिन राज्य सरकार की सद्बुद्धि के माचिया पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन के साथ भजन कीर्तन किया। जिसमें काफी संख्या में वनकर्मी शामिल हुए। इनका धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। इस बीच वन्य जीवों पर भी अब संकट मंडराने लगा है।

संयुक्त संघर्ष समिति राजस्थान के आह्वान पर छठे दिन भी वन कर्मचारियों का समकक्ष पदों कांस्टेबल,पटवारी,ग्राम सेवक के समान वेतन भत्ते,हार्ड ड्यूटी भत्ता, 2200 मैस भत्ता,50 रुपए साईकिल भत्ता के स्थान पर 2000 रुपए पेट्रोल भत्ता, 7000 नगद वर्दी भत्ता, वाहन चालकों को पद्दोन्नित,वर्क चार्ज कर्मचारियों को पद्दोन्नति सहित 15 सूत्री मांगों को लागू करने को लेकर छठे दिन माचिया बायो लॉजिकल पार्क जोधपुर पर ताला लगाकर रखा।

जिला शाखा जोधपुर के अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ,वन श्रमिक वर्क चार्ज कर्मचारी संघ,वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के समस्त वन कर्मचारियों द्वारा भी वन्यजीव रेस्क्यू कार्य,गैर वानिकी कार्य,अवैध खनन, अवैध शिकार,अवैध वन उपज परिवहन,सहित अन्य कार्य का बहिष्कार कर एव धरना प्रदर्शन चल रहा है।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़े पैमाने पर हुआ प्रकरणों का निस्तारण

संयुक्त  संघर्ष समिति के आह्वान पर अनिश्चित समय के लिए राजस्थान के समस्त वन्य जीव अभ्यारण,बायोलॉजिकल पार्क,राष्ट्र्रीय उद्यान बंद किए गए हैं जिसके समर्थन में अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ,वर्क चार्ज एवं श्रमिक संघ,वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के सैकड़ों वन कर्मियों ने माचिया बायोलॉजिकल पार्क को बंद कर अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन किया।

अधीनस्थ वन कर्मचारी के संभागीय अध्यक्ष श्याम लाल,वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष मांगीलाल विश्नोई अधीनस्थ वन कर्मचारी के जिला अध्यक्ष ताराराम सीरवी,महामंत्री रामनिवास गोदारा,उपाध्यक्ष सरिता चौधरी,पप्पू देवी,निरमा विश्नोई,बंशीलाल सांखला, सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026