Doordrishti News Logo

खुद के बारे में गलत जानकारी देकर युवती से दोस्ती,ब्लैकमेल किया

  • आरोपी गिरफ्तार
  • मोबाइल पर भेजे गलत मैसेज

जोधपुर,खुद के बारे में गलत जानकारी देकर युवती से दोस्ती, ब्लैकमेल किया। शहर के सरदारपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को डांस क्लासेज में हुई दोस्ती और पहचान के बाद युवक ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवक उसे मोबाइल पर गलत मैसेज भेजने लगा। युवती ने सोमवार को युवक के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी प्रदीप डांगा ने बताया कि सरदारपुरा इलाके में रहने वाली एक युवती की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह साल भर पहले डांस क्लास में जाती थी। वहां पर अभिमन्यु नाम के युवक से पहचान और दोस्ती हो गई। फिर वह ब्लैकमेल करने लगा था। अभी उसने मोबाइल पर अनर्गल मैसेज भेजने शुरू कर दिए।

यह भी पढ़ें-एसएन मेडिकल कालेज में पोलैंड की डॉ ईलोना का व्याख्यान

थानाधिकारी डांगा ने बताया कि मामला दर्ज करते हुए अब आरोपी मसूरिया निवासी अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया। उसने पहचान एवं दोस्ती के समय अपनी वास्तविकता भी छुपा दिया था। मामला लज्जा भंग एवं आईटी एक्ट में दर्ज किया गया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: