Doordrishti News Logo

एक्टिवा सवार मां बेटी से बैग लूटा,बैग में दस हजार रुपए और दो मोबाइल थे

जोधपुर,एक्टिवा सवार मां बेटी से बैग लूटा,बैग में दस हजार रुपए और दो मोबाइल थे।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित प्रथम पुलिया रोड पर एक्टिवा सवार मां बेटी से बाइक सवार दो बदमाश बैग छीनकर भाग गए। मां बेटी मंदिर दर्शन को जा रही थी। बैग में दस हजार रुपए,दो मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। पीडि़ता की तरफ से प्रतापनगर थाने में लूट का प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – प्रोपर्टी डीलर कार को खड़ी कर कार्यालय में सो गया,सुबह तक कार चोरी

रूप नगर सांई मंदिर के पीछे रहने वाले श्रद्धा शर्मा पत्नी विशाल रांकावत की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपनी मां के साथ एक्टिवा पर क्षेत्र में मंदिर के दर्शनार्थ जा रही थी। तब पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसके बीच में रखा बैग छीन कर ले गए। बदमाशों का पीछा भी किया गया। मगर वे हाथ नहीं लगे। प्रतापनगर पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशो की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026

ग्रामीण पुलिस ने लंबे समय से फरार 2 इनामी बदमाश पकड़े

October 15, 2026

पुलिस को देख स्कॉर्पियो छोड़कर भागा बदमाश तलाशी के दौरान मिली पिस्तौल-कारतूस

October 15, 2026