जोधपुर रेलवे स्टेशन पर ऑटोमैटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क प्रारंभ
- एडवांस पर्सनल वेलनेस डेटा हाथोंहाथ
- जांच रिपोर्ट तुरंत यात्री के व्हाट्सअप पर
- जल्द प्रारंभ होगी ब्लड शुगर की जांच
जोधपुर,जोधपुर रेलवे स्टेशन पर ऑटोमैटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क प्रारंभ।उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए ऑटोमैटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क प्रारंभ किया गया है। स्वास्तिक क्रेडिट सॉल्यूशन की ओर से रेलवे के साथ अनुबंध से प्रारंभ किए गए इस कियोस्क से यात्रियों को उनका एडवांस पर्सनल वेलनेस डेटा हाथोंहाथ मिल सकेगा।
इसे भी पढ़ें – चलती ट्रेन से गिरे युवक की अस्पताल में मौत
कंपनी की ओर से मात्र पचास रुपए सहयोग शुल्क से कियोस्क पर एडवांस आईओटी सेंसर से स्वास्थ्य के विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर जांच करके तत्काल रिपोर्ट भी दी जा रही है।अत्याधुनिक हेल्थ चेक अप कियोस्क पर वजन,मोटापा और रक्तचाप सहित स्वास्थ्य के बारह पैरामीटर की अत्याधुनिक तरीके से स्क्रिनिंग की जा रही है जिससे यात्री इस बात का पता लगा सकेंगे कि वह कितने स्वस्थ हैं। जाहिर है ट्रेन के इंतजार में यात्री कियोस्क पर हेल्थ स्क्रीनिंग से यह जान सकेंगे कि वे कितने स्वस्थ हैं।
इस स्क्रीनिंग में रेलयात्री के स्वास्थ्य के लिए यदि कोई सचेत करने वाली बात सामने आती है तो वह समय रहते किसी अस्पताल के डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच कराकर उपचार प्रारंभ करने में मददगार सिद्ध हो सकती है। इस कियोस्क पर कंपनी की ओर से प्रशिक्षित तकनीशियन नियुक्त किए गए हैं।
मात्र दो मिनट में स्वास्थ्य के तेरह पैरामीटर्स की जांच और रिपोर्ट मोबाइल पर
जोधपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्लेटफॉर्म पर अस्थाई रूप से स्थापित हेल्थ चेकअप कियोस्क की मशीन पर यात्री को एक मिनट के लिए खड़ा होना होगा जिस पर उसे अपना मोबाइल नंबर फीड कर दिए गए निर्देशों की पालना करनी पड़ेगी और अगले ही पल जांच रिपोर्ट उसके मोबाइल में वाट्सएप अथवा दी गई मेल आई डी पर उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही यात्री को बेहतर स्वास्थ्य के लिए वाट्सएप पर प्रिंटेड रिपोर्ट के साथ हेल्थ टिप्स भी हाथोंहाथ उपलब्ध हो जाते हैं।
स्वास्थ्य के इन पैरामीटर्स की हो रही जांच
रेलवे स्टेशन पर स्थापित हेल्थ चेकअप कियोस्क पल्स पर यात्री के रक्तचाप,ऊंचाई,वजन,बॉडी मास इंडेक्स,आंत की वसा,कुल शारीरिक वसा,रक्त ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर,शरीर में जल योजन स्तर,शरीर का तापमान,मांसपेशियों का वजन,अस्थि द्रव्यमान, बेसल चयापचय इत्यादि की जांच बिना किसी सेंपल के की जा रही है। कंपनी तकनीशियन का कहना है कि जल्द ही कियोस्क पर ब्लड शुगर स्तर की जांच भी प्रारंभ की जाएगी।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

