Doordrishti News Logo

प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास मालिक को धमकाने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास मालिक को धमकाने का आरोप। पाल रोड स्थित रतन नगर में एक प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। दंपत्ति ने मिलकर प्लॉट मालिक को डराने के साथ जान की धमकी दी। पीडि़त ने घटना के संबंध में चौहाबो थाने में नामजद रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने बताया कि पोलो पावटा क्षेत्र में रहने वाले नमन पुत्र राजेन्द्र कुम्भट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका एक प्लॉट रतननगर पाल रोड पर है। 6 दिसम्बर को वह अपने प्लॉट पर गया था। तब पता लगा कि संजय थापलू और उसकी पत्नी आदि प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जब उसने विरोध जताया तो उसे डराने के साथ धमकी दी गई। पुलिस मामले में अब जांच कर रही है।